Loading...

चंबा में 618 ग्राम चरस सहित पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

Ankita • 16 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला चंबा के पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढुंढियार बंगला है है, यहां पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान 63 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र राम प्रकाश निवासी हाऊस नंबर-2708 गली नंबर-02 नजदीक रविदास धर्मशाला कैलाश नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ढुंढियार बंगला के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 618 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसडीपीओ डलहौजी हेमंत ठाकुर ने की है।