चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में जल शक्ति विभाग का कर्मचारी सस्पेंड
HNN/ सोलन
जिला सोलन के उपमंडल अर्की में एक चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ जल शक्ति विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं जांच के बाद अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 16 अगस्त को अर्की डिवीजन में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ कर्मचारी कृष्ण वर्मा ने किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट की थी। महिला ने थाना अर्की में केस दर्ज करवाया था।
उधर, अधिशासी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि महिला के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के आधार पर तुरंत प्रभाव से कर्मचारी कृष्ण वर्मा को अनुभाग बलेरा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। जांच के बाद अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।