लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चन्द्र कुमार ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री से की भेंट

Ankita | 11 मार्च 2023 at 12:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पशुपालन मंत्री परशोत्तम रूपाला से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया।

उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी भी दी। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में दुग्ध विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा अन्य योजनाओं के दृष्टिगत के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]