HNN / चंबा
जिला चंबा में चमेरा जलाशय से लापता अभिषेक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वही ,अमृतसर से बुलाई गोताखोरों की 4 सदस्य टीम लगातार युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है। हालांकि टीम को युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। ऐसे में झील में युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल 15 नवंबर से लापता डलहौजी निवासी अभिषेक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घर से निकला था जिसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन पुलिस थाना पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और देखा कि युवक की बाइक चमेरा झील के आसपास अंतिम बार देखी गई।
ऐसे में टीम ने युवक की बाइक को चमेरा झील से क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर लिया है लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक चमेरा झील में है। पानी अधिक गहरा होने के चलते गोताखोरों की टीम युवक को नहीं ढूंढ पा रही है। आज रविवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया गया है ।

