Loading...

चम्बा की एक फैक्ट्री में आग का तांडव, अंदर काम कर रहे पांच मजदूरों में से 2….

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

जिला चंबा के तहत आती हटली पंचायत के इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 5 मजदूर मौजूद थे। जिनमे से 3 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि दो लापता हैं। लापता मजदूरों की पहचान विवेकानंद महत्व पुत्र विश्वनंद महत्व बिहार और सूरज कुमार निवासी नेपाल के तौर पर हुई है।

वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में आग लगती देख अग्निशमन विभाग के कर्मी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से पूरी फैक्ट्री जल कर राख हो गई। एसडीएम भटियात सुरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है।