Loading...

चरस के साथ दबोचा नेपाली व्यक्ति

PARUL • 31 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति को 457.41 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करण बहादुर खत्री पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। करण बहादुर बलविंदर चौहान गांव टीर मतियाना के यहां रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि करण बहादुर अपने शैड में चरस का कारोबार कर रहा है। उन्होंने सूचना के आधार पर वहां दबिश दी और उसके कब्जे से 457.41 ग्राम चरस बरामद की।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।