Loading...

चरस तस्करी के आरोपी को मिली इतनी दिन की न्यायिक हिरासत…..

PARUL • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में उपमंडल के बठाहड़ में 5 किलो 5 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। आरोपी की पहचान नूप राम निवासी घलियाड़, बंजार के रूप में हुई है।

बता दें पुलिस ने आरोपी से 23 फरवरी को बठाहड़ क्षेत्र में टीला पुल के पास चरस की खेप बरामद की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला था। रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे फिर से कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथ कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।