Loading...

चरस तस्करी मामले में इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी….

PARUL • 11 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में चरस तस्करी मामले में आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की पहचान लुदर चंद के रूप में हुई है।

बता दें 7 जनवरी को पुलिस थाना भुंतर की टीम भुंतर-गड़सा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने आरोपी लुदर चंद से 1.211 किलोग्राम चरस बरामद की थी। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।

पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया। यहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।