Loading...

चरस तस्करी में पकड़े दो युवक, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में गुप्त सुचना के आधार पर विजिलेंस ने बाइक सवार युवक से 972 ग्राम चरस बरामद की है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही दसूरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस को गुप्त सुचना मिली थी कि दो युवक तस्करी का सामान लेकर नेरचौक की ओर जा रहे हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने एक टीम बनाई और नाकाबंदी करते हुए बाइक का पीछा किया गया। जिस दौरान बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे युवक को टीम ने मंडी शहर के बाईपास के पास पकड़ लिया।

जिसके बाद युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक से 972 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद विजिलेंस ने दोनों युवकों के खिलाफ के एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और युवक को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे युवक की तलाश भी शुरू की।

मामले की पुष्टि एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।