Loading...

चलती कार में अचानक भड़की आग, एक बच्चे समेत पांच पर्यटक…..

Ankita • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के मनाली में एक हादसा पेश आया है, यहां दिल्ली से आए पर्यटकों की चलती कार में अचानक ही आग भड़क उठी। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कार सवार सभी लोगों ने समय रहते कार से उतर कर अपनी जान बचा ली थी। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पर्यटक कार में सवार होकर अटल टनल रोहतांग की ओर जा रहे थे। इस दौरान सोलंगनाला से कुछ ही दूरी पर अचानक ही कार में आग भड़क उठी। हादसे के वक्त कार में एक बच्चे समेत पांच पर्यटक सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

आग लगने की भनक लगते ही कार सवार सभी लोग समय रहते कार से उतर गए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।