चलती निजी बस से अचानक निकला धुआं, करीब 25 यात्री……
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में माल रोड देहरा में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक चलती निजी बस से अचानक ही धुआं निकलना शुरू हो गया। बता दें बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हालाँकि यह धुआँ किन कारणों से निकला था इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर वहां पहुँच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, एसबीआई के सामने एक चलती निजी बस में जैसे ही धुआं निकलना शुरू तो यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बता दें एक कार चालक द्वारा बस चालक को सूचित किया गया कि बस से धुआँ निकल रहा है।
इसके बाद चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया और एक-एक करके सभी यात्रिओं को नीचे उतारा गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। देहरा के डीएसपी अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।