चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से नैहरनपुखर का गुमशुदा बच्चा मिला
HNN/ऊना
ऊना की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को न्यू बस स्टैंड से एक अर्शदीप नामक गुमशुदा बच्चा मिला, जोकि अपनी आयु लगभग 15 साल बता रहा है। टीम के मुताबिक उनके पास यह बच्चा 25 सितम्बर को रात्रि लगभग 10.30 बजे चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098 के द्वारा मिला।
चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा यह बच्चा ऑफिस में लाया गया। इसके बाद इसकी काऊंसलिंग की गई। काऊंसलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह जिला कांगड़ा का रहने वाला है और इसके गांव का नाम नैहरनपुखर के पास दयाल गांव है। फिर चाइल्ड हैल्पलाइन टीम ने उसके गांव के प्रधान को कॉल की तो प्रधान द्वारा पता चला कि इसके पिता कहीं पंजाब में नौकरी करते हैं और यह बच्चा अपनी माता के साथ रहता है।
चाइल्ड हैल्पलाइन टीम द्वारा इस बच्चे के पिता का फोन नंबर पता किया गया और उनको बताया कि आपका बच्चा हमारे पास चाइल्ड हैल्पलाइन ऑफिस में है। आज बच्चे को उसके पिता को चाइल्ड वैल्फेयर कमेटी के द्वारा सुपुर्द किया जाएगा।