Loading...

चाय की दुकान में दबिश देकर बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 बोतल देसी शराब बरामद की है।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान किशनपुरा टेंपो यूनियन के पास चाय की दुकान में दबिश दी और 7 बोतलें शराब देसी की बरामद की।

पुलिस ने इस मामले में राम रखा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।