चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे लकड़ी तस्करी करने वाले दो आरोपी
HNN/ कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू में लकड़ी तस्करी करने वाले दो आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम पाहनाला क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान वन विभाग ने ने एक गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया था।
तलाशी के दौरान गाड़ी से देवदार से 46 स्लीपर बरामद किये गए थे। जब वन विभाग ने चालक से इस संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद टीम ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
दूसरा आरोपी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू की अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 23 फरवरी तक रिमांड पर भेजा है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।