चार नेशनल हाईवे समेत 245 सड़कें अवरुद्ध, 623 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी ने प्रदेशवासियों को परेशानी में डाल दिया है। भारी बर्फबारी के कारण 200 से अधिक सड़कें वाहनों के लिए बंद हो गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि बंद पड़े मार्गो को बहाल करने का काम किया जा रहा है और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जेसीबी तैनात की गई है।
प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 245 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है जिसमें अकेले लाहौल-स्पीति जिले में 177 सड़कें अवरुद्ध है। इसके अलावा चंबा जिले में 14, किन्नौर में 11, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 10, मंडी में 10 और शिमला में 21 सड़कें बंद चल रही हैं। प्रदेश भर में 623 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं जिससे कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। चंबा जिले में 48, कुल्लू जिले में 311, मंडी में 154, शिमला जिले के कोटखाई सब डिवीजन में 110 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।