लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चालक की लापरवाही माँ-बेटी पर पड़ी भारी, झेलनी पड़ी परेशानी

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 2:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN /शिमला

जिला शिमला में चालक की लापरवाही माँ-बेटी के ऊपर भारी पड़ गई। हुआ यूं कि महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार सुबह शिमला आईएसबीटी से रोहड़ू-चामुंडा बस में ज्वालाजी जाने के लिए सवार हुई। हमीरपुर अड्डे में महिला बेटी के साथ शौचालय जाने के लिए बस से उतरी, लेकिन लौटने पर बस काउंटर पर नहीं थी। उसने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद महिला टैक्सी कर बस का पीछा करने लगी। कुछ समय बाद टैक्सी चालक ने दोनों को बस पकड़वा दी। जब उसने कंडक्टर से लापरवाही का कारण पूछा तो वह बोला कि मैं पहली बार लांग रूट में ड्यूटी दे रहा हूं। मैने सीटी भी मारी लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। जब ड्राइवर से लापरवाही का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। संगीता ने बताया कि बस से उतरते समय पर्स उनके पास था। इसलिए वह फोन इस्तेमाल कर पाई और किराये पर टैक्सी ले पाई, अगर पर्स भी बस में ही रह जाता तो समस्या हो जाती।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेवा नियम 16 में चालक को चार्जशीट किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]