Loading...

चावल की बोरी से 8 किलो चरस बरामद, निजी बस में सवार तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 14 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने निजी बस में सवार एक तस्कर से 8 किलो से भी अधिक चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने 29 वर्षीय रमेश चंद, निवासी थलटूखोड़ तहसील पधर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम ने भ्योली चौक पर नाकाबंदी के दौरान कुल्लू से मंडी की ओर आ रही निजी बस को जांच के लिए रुकवाया। इस दौरान पुलिस ने जब चावल से भरी बोरी की तलाशी ली तो उसमें से 8 किलो 256 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।