HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला ऊना के चिंतपूर्णी में चलाली का है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र, 22 वर्षीय हर्ष, 28 वर्षीय फिरका, 67 वर्षीय पुष्पा, लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी सिविल लाइन पंजाब के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के रहने वाले श्रद्धालु ज्वाला जी माता के दर्शन करने के बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के लिए ऊना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह चलाली के पास पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को साइड देने के चक्कर में चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा जिससे उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉ. शिवा लखन पाल ने कहा कि 5 लोगों में से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी से ऊना के लिए रेफर किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group