लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिट्टाखोरों के खिलाफ कार्रवाई, कार में युवक से चिट्टा बरामद

NEHA | 10 सितंबर 2024 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने एक कार में युवक से चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सदर थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई लालपानी बाईपास पर अमल में लाई है।

पुलिस के अनुसार जब पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो लालपानी बाईपास के पास एक आल्टो कार (नंबर- एच.पी. 10बी.6765) को रोका और कार में बैठे एकमात्र युवक से लाइसैंस और अन्य दस्तावेजों के बारे में पूछा गया। जब वह डैशबोर्ड से दस्तावेज निकाल रहा था तो पुलिस ने स्टीरियो कैबिन में तीन सिरिंज रखी हुई देखीं और बाजुओं पर घाव थे। युवक संदिग्ध लग रहा था, इसलिए उसे हिरासत में लिया गया और पूछने पर उसने अपना नाम अमन बगलात (24) पुत्र संजीव बगलात निवासी ग्राम खरला पुजारली 4 तहसील रोहडू हाल निवासी विद्या भवन शकराला डाकघर मल्याणा बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार की जांच की गई तो कार की ड्राइवर सीट के फुटमैट के नीचे से 2.920 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी को नोटिस थमा दिया गया है और एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]