Loading...

चिट्टा, चरस व स्मैक के साथ दबोचे तीन युवक, गिरफ्तार

By PARUL Published: 30 Mar 2024, 7:23 PM | Updated: 30 Mar 2024, 7:23 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में बड़सर उपमंडल के गांव भकरेड़ी का आशीष कुमार उर्फ फुलकी पुत्र वीरेंद्र सिंह का चंडीगढ़ पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान सेक्टर-43 में सीटीयू वर्कशॉप के नजदीक चिट्टा व चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आशीष कुमार और अजय कुमार शर्मा पुत्र हंस राज निवासी हारमा तहसील बड़सर जोकि टैक्सी में सवार थे। जब चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें नाके के दौरान चेकिंग के लिए रोका तो इनके पास 9.60 ग्राम चिट्टा, 260 ग्राम चरस और 3.55 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इनके साथ दिल्ली का रहने वाला अर्षद कुमार भी था।

चंडीगढ़ पुलिस ने तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। बता दें आरोपी आशीष कुमार उर्फ फुलकी पर बड़सर थाना में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं और वह दो वर्ष की सजा भी काट चुका है। थाना प्रभारी एसएचओ प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।