Loading...

चिट्टे की तस्करी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

NEHA • 5 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि दिल्ली से चिट्टा लाकर शिमला में बेचा जा रहा है। तस्कर इसमें दिल्ली के नशेड़ी युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें कॉलेज छात्र भी शामिल हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि चिट्टा तस्करी का मास्टर माइंड दिल्ली निवासी संदीप शाह है, जो पिछले कई सालों से शिमला में चिट्टे की तस्करी का रैकेट चला रहा है। आरोपी सूरज और रोहित पांडे को पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का मानना है कि संदीप शाह इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है और वह आरोपी सूरज और रोहित पांडे के साथ मिलकर स्थानीय युवकों को चिट्टा सप्लाई करता था। संदीप शाह ऑनलाइन रकम लेता था। फिलहाल, पुलिस संदीप शाह की तलाश में जुटी है।