Loading...

चिट्टे के पैकेट फेंककर फरार हुए दो आरोपी, मामला दर्ज

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के मौहल स्थित नेचर पार्क दो युवकों से 61.72 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। लेकिन नशे के दो पैकेट फेंककर दोनों युवक मौके से गाड़ी में फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक भुंतर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ टीम गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। लेकिन दोनों युवक नशे के दो पैकेट फेंककर मौके से फरार हो गए।

जब टीम ने उक्त पैकेट की जांच की तो उस में से 61.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की।