लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिट्टे के मामले में भगोड़े नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया

PARUL | 25 सितंबर 2024 at 4:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

सोलन पुलिस ने चिट्टे के मामले में भगोड़े नाइजीरियन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला वर्ष 2019 का है। आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत लेकर जेल से बाहर आ गया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे समन जारी किए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब पुलिस उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से गिरफ्तार करके लाई है। आरोपी को सोलन कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2019 को कंडाघाट पुलिस ने आरोपी बासुधीर पुत्र निवासी कृष्णानगर दिल्ली को 82.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी बासुधीर ने पूछताछ में बताया था कि यह चिट्टा दिल्ली की द्वारिका से एक विदेशी मूल के आरोपी ऐनी फ्रैंक उर्फ जोए निवासी नाइजीरिया से खरीदा था। इस पर पुलिस ने उसे उत्तम नगर वेस्ट पिल्लर 706 दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गिरफ्तार आरोपियों में से विदेशी मूल के नाइजीरियन उच्च न्यायालय से जमानत मुचलका पर रिहा हो गया था। आरोपी को जमानत के बाद न्यायालय ने बार-2 समन जारी किए लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। उसकी तलाश कंडाघाट पुलिस की ओर से काफी समय से की जा रही थी। पता चला कि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। इस पर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]