Loading...

चिट्टे सहित काबू किए हमीरपुर के तीन युवक

PARUL 22 Apr 2024 Edited 22 Apr 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में बंगाणा के तहत बौल में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को 4.62 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान नितिन बनियाल, अमन शर्मा व आशीष कुमार निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंगाणा की टीम नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने ऊना की ओर से आ रही एक कार को रोककर चेकिंग की। तभी पुलिस को सामने देख कार सवार तीनों युवक घबरा गए। जब पुलिस ने कार चालक को दस्तावेज दिखाने को कहा। इस दौरान डैशबोर्ड को खोलते ही एक पॉलीथिन नीचे गिर गया।

पॉलिथीन की तलाशी लेने पर उसमें से 4.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।