लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिल्ड्रन लाइब्रेरी में नशा निवारण का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी- रोटरी सोलन

Ankita | 5 अप्रैल 2023 at 3:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रोटरी सोलन ने चिल्ड्रन लाइब्रेरी सोलन में पुस्तकें व पत्रिकाएं की भेंट

HNN/ सोलन

जिला सोलन रोटरी क्लब ने अब लोगों में किताबें भेंट करने की मुहिम शुरू की है। अभियान के तहत लोगों को पुस्तकें बांटने के साथ नशे के खिलाफ भी जागरूक किया जाएगा। पुस्तकों में नशा निवारण की पुस्तकें भी शामिल होंगी। रोटरी क्लब सोलन ने नगर निगम सोलन की चिल्ड्रन लाइब्रेरी में 124 पुस्तकें व 80 पत्रिकाएं भेंट की हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रोटरी सोलन के प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि रोटरी की ओर से साहित्य, विज्ञान, धर्म, दर्शन, विभिन्न विषयों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपन्यास, कुछ मासिक पत्रिकाओं समेत अन्य पुस्तकें भेंट की गई हैं, जिनका स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा।

उन्होंने रोटरी से जुड़े लोगों के साथ अन्य लोगों से अपील की पुस्तकालय में सभी को एक-एक किताब दान देनी चाहिए, जिससे आने वाले भविष्य के कर्णधार शिक्षा ग्रहण कर सके। किताबों से मिली शिक्षा से आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में हर विद्यार्थी भागीदार हो।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 असिस्टेंट गवर्नर मनीष तोमर ने कहा की लाइब्रेरी का हर विद्यार्थी को सदुपयोग करना चाहिए। इस पुस्तकालय का निर्माण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने-लिखने का उचित माहौल प्रदान करने के लिए किया गया है, जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति आकर अध्ययन कर सकता है और आने वाले वाले समय में नशा निवारण के लिए एक नोडल लाइब्रेरी की तरह से होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]