Loading...

चीन बॉर्डर पर तैनात कांगड़ा का 24 वर्षीय जवान शहीद

PARUL • 2 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

चीन बॉर्डर पर तैनात हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का जवान शहीद हो गया है। जवान का निधन खाई में गिरने से हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंज गांव के 24 वर्षीय रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि रोहित का सोमवार को ग्लेशियर पर पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया। लंबे बचाव अभियान के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला गया और घायलावस्था में सेना अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, रोहित की शहादत पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को सरकार से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा के जवान की शहीद होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पार्थिव देह कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।