चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबिक, सोमवार रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में तेज भूकंप आया। वहीं इससे पहले पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांसु और किंघई प्रांतों में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 111 लोग मारे गए हैं। 230 से अधिक घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के मुताबिक भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान काउंटी, डियाओजी और किंघई प्रांत में हुआ है। यहां कई इमारतें गिरने से लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं। मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सीईएनसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 35.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.79 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया है। आपातकालीन सेवाएं लोगों की सहायता में जुट गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





