लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: हिमाचल सहित इन 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए….

Ankita | 18 मार्च 2024 at 3:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दे दिया है। बता दें चुनाव आयोग ने जिन 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए हैं, उसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश भी दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के जीएडी सचिव को भी हटाया गया है। यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की सोमवार को बैठक के बाद आया है।

चुनाव आयोग का कहना है यह एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग की इस कार्यवाही से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सभी को समान अवसर मिलने वाले हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]