चुनाव खत्म होने के बाद मई माह में शिमला को मिलेगा 20 नई ई-बसों का तोहफा
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला मई महीने में को 20 नई इलेक्टि्रक बसें मिलेगी। शिमला शहर में ई-बसों का बेड़ा 50 से बढ़कर 70 होने वाला है। मौजूदा समय में शहर में 50 ई-बसें चल रही हैं। 30 सीटर 30 बड़ी और 20 सीटर 20 छोटी ई-बसें शहर में चल रही हैं। शहर को 30 सीटर 20 नई बसें मिलने वाली हैं।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शिमला को 20 और धर्मशाला को 15 ई-बसें मिलेंगी। नगर निगम चुनाव के चलते शिमला में आचार संहिता लगी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद शहर को नई ई-बसों का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला शहर को ई-पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिटी बनाने और शिमला लोकल को ई-बस डिपो बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
शहर में ई-बसों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव है। तारादेवी में एचआरटीसी की नई कार्यशाला में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला को 15 ई-बसें मिलने जा रही हैं जिन्हें मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।