चेक बाउंस मामले का आरोपी उद्घोषित अपराधी करार
हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार : मलबा हटाने की जिम्मेदारी जुर्माने तक सीमित क्यों
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के झंडूता स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने चेक बाउंस मामले के आरोपी को उद्घोषित अपराधी करार दिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार निवासी धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के विरुद्ध अदालत में चेक बाउंस का मामला चल रहा था। इस संबंध में राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन करने के बाद आरोपित के चालान तैयार कर मामला न्यायालय में लगाया था, लेकिन आरोपी एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुआ।
इसके बाद अदालत ने आरोपित को कई बार सम्मन जारी किए। जिस पर अदालत ने आरोपी पवन को उद्घोषित अपराधी करार दिया। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
