लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, सुबह ही लगी लाइने

SAPNA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन भी प्रदेश के पांचों शक्तिपीठ मां के जयकारों से गूंज उठे। बाहरी राज्य दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से भारी तादाद में श्रद्धालु सुबह से ही माथा टेकने के लिए शक्तिपीठों में पहुंचने लगे हैं। कांगड़ा में तीनों शक्तिधामों श्री ज्वालामुखी, श्री बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है जो कि शाम तक जारी रहेगा।

नवरात्रों के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए यहाँ 300 पुलिस जवान व 110 गृहरक्षक तैनात किए गए हैं। वहीँ, चिंतपूर्णी और नैना देवी मंदिर में भी भक्तों की सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मां के दरबार पर सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं मां के दर्शनों के लिए लाइनों में लगे हुए हैं और अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बड़ी बात यह है कि तकरीबन 2 साल बाद श्रद्धालुओं को बिना रोक-टोक के मां के दर्शनों को भेजा जा रहा है।हालांकि मंदिर के अंदर ढोल नगाड़े और नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मर्तबा श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन कर और स्वैपिंग मशीन के जरिये भी मंदिर में दान कर रहे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]