Loading...

चोरी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Ankita 29 Mar 2024 Edited 29 Mar 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना अर्की के तहत चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में कर्मचंद (27) व राहुल (19) निवासी गांव बांजणी तहसील कंडाघाट जिला सोलन शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है।

इसमें चांदी का छत्र व चोरी का अन्य सामान जिसमें 2 पाक, 2 कड़े, 1 नाक की पिन, 6 अंगुठियां, 1 छल्ला, 1 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी पायल, कान की 8 बालियां, पैर के 4 बिच्छु व एक चांदी की चौकी व नकदी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों गांव गलोग में नरोतम राम के घर पर हुई चोरी थी। पुलिस छानबीन में चोरी के मामले में उक्त आरोपियों की संलिप्तता पाई गई।

आरोपियों से जब पूछताछ और जांच की गई तो पता चला कि इन्होंने अर्की क्षेत्र के गांव पट्टा सरयांज के मंदिर सहित क्षेत्र के तीन मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अदालत ने चोरी के आरोपियों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।