लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरी के फोन की इंस्टाग्राम पर बिक्री , पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी को पकड़ा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 11 सितंबर 2024 at 10:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नादौन

नादौन में मोबाइल दुकान पर हुई लाखों की चोरी का मामला सुलझा, पुलिस की बड़ी कामयाबी

नादौन में शनिवार को एक मोबाइल दुकान पर हुई लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझाकर नादौन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चोरी के मोबाइल फोन बेचने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया, लेकिन यह योजना उसे भारी पड़ी। पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपी को फंसाया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने ग्राहक बन कर पकड़ा आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ से नादौन में चोरी करने के इरादे से आया था। उसने मोबाइल दुकान से चोरी किए मोबाइल और अन्य सामान बेचने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया। डीएसपी नितिन चौहान के अनुसार, पुलिस ने इंस्टाग्राम पर ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क किया और फोन खरीदने की पेशकश की। जैसे ही आरोपी नादौन बस अड्डा पर मोबाइल बेचने के लिए पहुंचा, पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की पूरी योजना

आरोपी अर्जुन, जो हसोल गांव का निवासी है और चंडीगढ़ में एक कंपनी में काम करता है, ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शनिवार की रात करीब 1:30 बजे नादौन आया था। पहले उसने दवाइयों की दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और अन्य सामान चुराया और उसे एक बैग में भरकर बस अड्डे तक पैदल पहुंचा। सुबह होते ही वह एक कैब से चंडीगढ़ लौट गया।

आरोपी की पहचान और आगे की कार्रवाई

आरोपी अर्जुन, जो कि काफी पढ़ा-लिखा है, चोरी के इरादे से नादौन आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि आरोपी से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]