Loading...

चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को दोबारा मिला 2 दिन का पुलिस रिमांड

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन के चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड के पूर्ण होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां पुलिस के आग्रह पर अदालत ने आरोपियों को आगामी दो दिनों के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इसी मामले में पकड़े गए जसूर क्षेत्र के एक सुनार दर्शन सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड मंगलवार को पूर्ण होने पर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि आरोपियों की निशान देही पर लंज क्षेत्र से पकड़े गए सुनार राजेंद्र कुमार से कुछ गहनों की रिकवरी हुई है जबकि दर्शन कुमार अभी तक पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा गिरोह है और इनमें से एक आरोपी अभी कुमार ने लंज क्षेत्र में आलीशान घर बना रखा है तथा उसके पास महंगे वाहन 1 है।

इसी तरह के एक अन्य आरोपी का घर भी काफी बड़ा है। चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और शीघ्र ही बाकी सामान की रिकवरी भी कर ली जाएगी। थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें जसूर व लंज क्षेत्र में दबिश के बाद अन्य स्थलों की दबिश दे रही है।