चोरी के मामले में चार युवक गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने का रिमांड….
HNN/सोलन
जिला सोलन के कंडाघाट थाना में चोरी कर पिकअप में सामान लेकर फरार होने का मामला दर्ज हुआ है। यहां पुलिस ने चोरी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से 3 दिन का रिमांड भी मिला है।
जानकारी के अनुसार अजय कुमार ने शिकायत में बताया कि जब वह अपनी साइट पर मौजूद था तो इसे सूचना प्राप्त हुई कि इसकी साइट स्टोर के साथ से कुछ सामान चोरी करके एक पिकअप (एचपी 64बी 8461) चंबाघाट की ओर जा रही है। उपरोक्त गाड़ी का पीछा करते हुए जब यह जोखड़ी मोड़ पहुंचा तो कंपनी के सेफ्टी इंचार्ज हिमांशु दुबे ने उक्त गाड़ी तथा उसके चालक सूरज को रोका हुआ था।
गाड़ी में साइट से चोरी किए गए तीन कट्टे यू हुक तथा 1 कट्टा एचएस प्लेट बरामद हुए। गाड़ी चालक सूरज को लेकर जब वह वापस साइट स्टोर के पास पहुंचे तो वहां पर और तीन युवक जतिन, दीपक तथा रोहित खड़े थे और एक छोटा हाथी टैंपो (एचपी 19सी -1217 में 1 कट्टा टेर्रा प्लग तथा 1 कट्टा एचएस प्लेट लोड़ करके चोरी करने की फिराक में थे।
उपरोक्त चारों सूरज, जतिन, दीपक और रोहित द्वारा एरिफ प्राइवेट लिमिटेड के साइट स्टोर से यह माल चोरी करके ले जाया जा रहा था, जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।