चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
HNN/सोलन
जिला सोलन के धर्मपुर थाना के तहत चोरी के मामले के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। बता दें इन दोनों आरोपियों ने गांव नौण में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र कुमार (23) पुत्र लेखराम निवासी गांव गसान सोलन व पारस (22) पुत्र बिहारी लाल निवासी समीप ओल्ड आईटीआई धर्मपुर सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, गत दिनों पहले दोनों आरोपियों ने घर पर रखे कंप्यूटर, गैस सिलेंडर, माइक्रोवेव, नलके व बिजली का कुछ सामान चोरी कर लिया था।
जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।