Loading...

चोरी हुआ टेंपो पुलिस ने किया बरामद, 3 दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी

PRIYANKA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बातापुल के समीप से चोरी हुए टेंपो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बीते कल आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 27 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दरअसल, गत वीरवार को पांवटा के बातापुल के समीप से एक वाहन चोरी होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसने बातापुल के समीप अपना टेंपो (एचपी-17बी 9743) खड़ा किया हुआ था। जब वीरवार सुबह वह अपने टेेंपो के पास आया तो देखा कि टेेंपो मौके से गायब था।

इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया और आरोपी की पहचान की। पुलिस ने वाहन समेत माजरा निवासी करुल अली(28) को गिरफ्तार किया और बीते कल एसीजेएम अदालत संख्या-एक में पेश किया, जहां से आरोपी को 27 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है।