लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरी हुए देवदार के 80 स्लीपर बरामद, दो गिरफ्तार

SAPNA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कोटखाई की रामनगर पंचायत के अंतर्गत फनेल गांव से चोरी हुए देवदार के स्लीपर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से देवदार के 80 स्लीपर भी बरामद किए हैं। बता दें कि गंगा राम निवासी गांव फनेल के निर्माणाधीन मकान से 23 मार्च की रात को 8 लाख रूपए की कीमत वाले 80 स्लीपर गायब हो गए थे।

जिसके बाद 26 मार्च को उसने कोटखाई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने कार्यवाही अमल में लाते हुए कुल्लू के गांव बायल में दबिश दी। यहां से पुलिस ने 80 स्लीपर बरामद किये साथ ही दो लोगों मीर हमजा निवासी निरथ और गुलाम शब्बीर निवासी वजीर बावड़ी रामपुर को गिरफ्तार किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल दो वाहनों को भी कब्जे में लिया है। कोटखाई थाना प्रभारी मदनलाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]