HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के तहत आते पुलिस चौकी टोणी देवी में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के आभूषण पर हाथ साफ किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात गांव दरकोटी में पेश आई। यहां तेज प्रकाश अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गया हुआ था। जब परिवार वापस घर आया, तो उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गए तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे। इतना ही नहीं अलमारियों में रखे गहने सहित कुछ नकदी भी वहां से गायब थी। इसके बाद परिवार सीधा पुलिस थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, एएसआई अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

