HNN/ ऊना
जिला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। शातिर कभी आम लोगों के घर में सेंध लगा रहे है तो कभी लोगों के वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। अब एक बार फिर जिला में चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर लिया। वही पीड़ित ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, एचआरटीसी के परिचालक कुलदीप सिंह निवासी पनोह ने अपनी बाइक ऊना स्थित बस स्टैड में खड़ी की हुई थी। जहां से कोई शातिर चालक की बाइक को उड़ा कर ले गया।
वहीँ, एचआरटीसी नालागढ़ डिपो में बतौर परिचालक कार्यरत कुलदीप सिंह जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

