चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर चुराया म्यूजिक सिस्टम
HNN/ मंडी
जिला मंडी में पुलिस चौकी गागल के तहत बैहना गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। गाड़ी के मालिक धनदेव पुत्र राजू राम निवासी बैहना ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसने मंगलवार रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब बाहर जाकर कार को देखा तो उसका शीशा टूटा हुआ था और अंदर से म्यूजिक सिस्टम भी गायब था।
इसके बाद व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, एसएचओ बल्ह आईपीएस गौरव सिंह ने बताया कि बैहना में हुई चोरी मामले में पुलिस जांच कर रही है।