Loading...

चोरों ने घर में लगाई सेंध, ताले तोड़कर नकदी व आभूषण पर किया हाथ साफ

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी की दलेड़ पंचायत के चेलचतरा गांव में चोरी की एक वारदात संज्ञान में आई है। यहां चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक रूमा देवी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रूमा देवी पत्नी प्रधान सिंह पिछले करीब 2 वर्षों से बीमार चल रही है।

उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि बेटा शुभम चंडीगढ़ और बेटी पूजा देहरादून में नौकरी करती हैं। करीब डेढ़ माह से रूमा देवी भी उपचार के लिए अपने बेटे शुभम के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं थी, 24 जनवरी को उन्हें जेठानी कृष्णा देवी ने फोन के माध्यम से चोरी की घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद अगले दिन वह अपने घर पहुंची। उन्होंने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान भी बिखरा पड़ा है। जांच करने पर उन्होंने पाया कि घर से 1000 रुपये की नकदी, 200 रुपये के नोटों से बना हार, एक सोने की नथ, मांग टीका, दो जोड़ी चांदी के क्लिप, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी मर्दाना बलियां, दो जोड़ी चांदी की अंगूठी, चांदी के बिच्छू, एक सोने की अंगूठी सहित अन्य कहीं कीमती सामान और जेवरात गायब हैं।

जिसके बाद रूमा देवी ने स्थानीय पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है।