लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों की नकदी व सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Ankita | 6 मार्च 2023 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के अंब में पंचवटी कॉलोनी में चोरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित दर्शन ठाकुर अंब टिल्ला के पूर्व प्रधान एवं प्रॉपर्टी डीलर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ घर से बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि जब वह घर वापस आया तो उसने देखा कि घर का ताला टुटा हुआ था और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब पीड़ित ने अलमारी को देखा तो उसका लॉकर टुटा हुआ था और उसमे मौजूद साढ़े बारह तोले की सोने की चेन और प्रॉपर्टी के बयानों के रूप में आए लाखों रुपए गायब थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यह देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने जल्द ही पुलिस से इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]