Loading...

चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में लगाई सेंध, आभूषणों सहित नकदी लेकर फरार

Ankita • 30 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला शहर के लोअर कैथू में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी कर आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया है।

मनसा कॉटेज लोअर कैथू निवासी वीरेंद्र कुमार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पेशे से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। उनकी ज्वेलरी शॉप बाबा मार्केट शिमला में स्थित है।

बीती रात को किन्हीं अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर से सोने की एक अंगूठी, तीन चांदी की अंगूठियां और करीब 3200 रुपए की नकदी चोरी कर ली। सुबह जब वे दुकान में पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।