चोरों ने तीन सगे भाइयों के घरों में लगाई सेंध, हजारों की नकदी ले उड़े..
HNN/ ऊना
ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत पोलियां पुरोहितां में शातिर घर में घुसकर हजारों की नकदी सहित चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। वही परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और नकदी सहित आभूषण भी गायब थे। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई।
जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां के वार्ड नम्बर-4 में शातिरों ने तीन सगे भाइयों के घरों में सेंधमारी कर डाली। इस दौरान चोर तीनों घरों से करीब 7-8 हजार की नकदी और चांदी के कड़े सहित अन्य सामान ले उड़े। किसी ने जब घर के ताले टूटे हुए देखे तो इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई जो कि लुधियाना में रह रहे हैं। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।