Loading...

चोरों ने 3 घरों में लगाई सेंध, गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में नालागढ़ के तहत कासला व घडयाच गांव में चोरी की वारदात संज्ञान में आई है। यहां चोरों ने तीन घरों में लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामकिशन पुत्र आशा राग गांव कासला डॉ. गलोट तह नालागढ़ ने बताया कि 13 फरवरी को जब वह अपने घर में सोया हुआ था तो करीब 11 बजे चोर कमरे का ताला काटकर अलमारी से एक सोने का चाक, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नथ, चांदी का एक चाक, एक जोड़ी घड़ी चुड़ी, गले के हार व दो पायजेब उड़ा ले गए।

इसके अलावा चोरों ने करीब एक लाख दस हजार कैश पर भी हाथ साफ कर लिया। चोरों ने इसी दिन परथराज पुत्र लक्ष्मी सिंह के घर से भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 8 हजार नकद और एक जोड़ी चांदी की पायजेब, अंगूठियां है और सोने का कोका ले गए। इतना ही नहीं चोर इस रात वासुदेव पुत्र विद्यासागर गांव घडयाच के दुकान से चोर एक पेटी तेल, एक पेटी बिस्कुट और 15 हजार रुपये कैश पर हाथ साफ कर गए।

जिसके बाद पीड़ितों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।