चौड़ा मैदान शिमला में इस दिन होगा रोजगार मेले का आयोजन…..
HNN/ शिमला
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि 7 अगस्त को राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 30 कंपनियां भाग ले रही हैं। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2454 पद भरे जाने प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि किसी भी व्यक्ति का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है तो वह अपना नाम वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज एवं रिज्यूम के साथ राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान में 7 अगस्त को प्रातः 10 बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 0177-2658174, 8091103457, 9878428914 या 8171894339 पर संपर्क कर सकते हैं।