चौहकी में आग की भेंट चढ़ा ढाई मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

पटाखे की चिंगारी से पंचायत घर के बरामदे में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां छह कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर बाद दो परिवारों नरेश कुमार और आयुष ठाकुर, निवासी गांव चौहकी, जिला कुल्लू के मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। गनीमत रही कि आग बढ़ने से पहले ही परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकल गए।

गांव के लोगों ने जैसे ही मकान से आग की लपटें उठती देखी, वह मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्राम कमेटी चौहकी के प्रधान शेर सिंह नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।