Loading...

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव साय, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Ankita • 10 Dec 2023 • 1 Min Read

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद पर नाम का ऐलान कर दिया है। विष्णुदेव साय को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए आदिवासी नेता को सूबे का चेहरा बनाया है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ में सारे कयासों को पलटते हुए बीजेपी ने शानदार जीत हासिल करने हुए 54 सीटें हासिल की हैं। जबकि कांग्रेस 34 सीटें जीत सकी। विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया।

विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले थे। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।