छत पर गई युवती पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

By Ankita Published: 25 Apr 2023, 10:26 AM | Updated: 25 Apr 2023, 10:26 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहाँ छत पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही एक युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला ने कर दिया, जिस कारण उसकी तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान हिमांशी शर्मा (19) पुत्री अशोक शर्मा के रूप में हुई है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में करवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशी तीसरी मंजिल पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़ों को लेने जा रही थी। इस दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने में उसका संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि की है।